नई दिल्ली, मार्च 25 -- केंद्र सरकार द्वारा सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाए गए देशव्यापी प्रतिबंध के बावजूद भारत के प्रमुख शहरों में प्रतिबंधित प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। इस दौरान दिल्ली की हालत भी काफी खराब है। एक स्टडी के अनुसार सिंगल-यूज प्लास्टिक (SUP) पर देशव्यापी बैन का पालन करने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों में से एक बनकर उभरी है। पर्यावरण समूह टॉक्सिक्स लिंक द्वारा बुधवार को जारी 'रिविजिटिंग सिंगल यूज प्लास्टिक बैन' नामक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस प्रतिबंध का पालन करने के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों में से दिल्ली भी एक है। स्टडी से पता चला कि कई SUP चीजों पर देशव्यापी बैन लागू होने के तीन साल बाद भी, बैन की गई प्लास्टिक चीजों का इस्तेमाल और बिक्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.