पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा:डीएफओ
गुमला, जून 5 -- गुमला, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बाईपास स्थित बायो-डायवर्सिटी पार्क में वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएफओ अहमद बेलाल अनवर और सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉगरों,वन समितियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि दशकों पहले गुमला का मौसम काफी सुहावना रहता था,लेकिन लगातार पेड़ों की कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.