पर्यावरण सुरक्षा से ही मानव जीवंन सुरक्षित रहेगा : रामकृपाल यादव
पटना, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने राजधानी के गांधी मैदान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम उन्होंने कहा कि जब तक पर्यावरण संरक्षित रहेगा, तब तक मानव जीवन, जैव विविधता तथा पृथ्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.