चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण पंखवाड़ा के उपलक्ष्य में मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में लोगों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरुक किया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर विशेष बलजागरुकता कार्यक्रम डीएमई ईएनएचएमं के तात्वाधान में चक्रधरपुर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने रेलवे स्टेशन के यात्रियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने, अपने साथ हमेशा एक पानी का बोटल और थैला रखने का आह्वान किया। कर्मियों ने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यात्रा के दौरान रीफिल, रीयूज और री फ्रेश अपना कर एक जिम्मेदारी यात्री बनकर पर्यावरण, रेलवे और देश सी से...