बेगुसराय, मई 10 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को साइकिल पे संडे अभियान के द्वारा बीहट नगर परिषद क्षेत्र के चकबल वार्ड संख्या 20 स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में चेतन सभा में पौधा वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का नसीहत दी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर आईं माताओं को दिए पौधे, पिलाया जूसमहिलाओं का सम्मान मौके पर कई महिलाओं को मातृशक्ति के रूप में नमन करते हुए उन्हें अभियान की ओर से पौधा भेंट किया गया। खासकर दर्जनों बालिकाओं को साइकिल पे संडे अभियान की ओर से पौधा दिया गया। इसके पूर्व आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के साइकिल पे संडे अभियान की 604 वीं रविवारीय यात्रा की शुरुआत सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से शुरू की गई। यात्रा सिमरिया गांव होते ह...