बागपत, मार्च 16 -- चांदीनगर। बड़ागांव के मां मंशा देवी मंदिर में चल रहे तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग खैला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में सोमवार को स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वृक्ष ही मानव जीवन और भविष्य को सुरक्षित व खुशहाल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन तोमर ने भी छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और उसके कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर में महेश यादव, हीरा मलिक, अमित शर्मा और यश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...