दुमका, जनवरी 31 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सालबोना में पत्थर खदान लीज पर्यावरण सहमति के लिए आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पदाधिकारी द्वारा महज खानापूर्ति की जा रही है। बता दें शुक्रवार को सलबोना में आलम अंसारी स्टोन माइंस के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण सहमति के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई थी मगर जनसुनवाई कार्यक्रम में गिने चुने ग्रामीण की उपस्थिति में ही खानापूर्ति पूरी कर दी गई। जनसुनवाई में आदिवासी पहाड़िया बहुल गांव में काफी कम संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति के बावजूद जनसुनवाई की खानापूर्ति पूरी कर दी गई। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण क्षेत्रीय पदाधिकारी अमुल कुमार सोरेन ने बताया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आलम अंसारी स्टोन माइंस के लिए पर्यावरण सहमति को लेकर द्वारा जनसुनवाई की गई...