पर्यावरण सप्ताह संपन्न, पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चला
पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 05 जून से शुरू इस सप्ताह का 12 जून को समापन हुआ। इस अभियान के तहत नगर परिषद की अध्यक्ष शबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी और सम्मानित वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जागरूकता और धरातलीय कार्य किए गए। सप्ताह के दौरान नगर परिषद के कर्मियों के साथ मिलकर वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक और मेन रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में विशेष श्रमदान व सफाई अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पाकुड़ वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और एक सुंदर नगर के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना था। इसके साथ ही, पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.