पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. सतीश
गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर। तारामंडल रोड स्थित हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि देश में हरियाली तेजी से गायब हो रही है। कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगोष्ठी के बाद कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सहायक आचार्य शिखा वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विजय कुमार पाठक विशाल विश्वकर्मा, मनीष दुबे, विपिन चौधरी, अवधेश उषा, नीलम आदि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य: इंद्रजीत यह भी पढ़ें- धरती को हरा भरा रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.