पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : अलखनाथ
गढ़वा, जून 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाजसेवी अलखनाथ पांडेय ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को बचपन से ही पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। अगर बच्चों में शुरू से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो आने वाली पीढ़ियां पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.