पर्यावरण संरक्षण व वनाग्नि की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
दुमका, मई 15 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।झारखंड सरकार और वन विभाग के विशेष सहयोग से गुरुवार को प्रखंड के बिछियापहाड़ी पंचायत अंतर्गत उखड़ापहाड़ी गांव में पर्यावरण संरक्षण और वनाग्नि (जंगल की आग) की रोकथाम हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। लोक कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के जिला समन्वयक जीवन दत्ता ने किया। मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों ने संकल्प लेते हुए अभियान की शुरुआत मध्य विद्यालय उखड़ापहाड़ी सेकी। जहां छात्र-छात्राओं के साथ जंगल दहन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद किया। बच्चों ने चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे वनों को कटने और जलने से बचाएंगे। विद्यालय में संवाद के बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जंगल की रक्षा, जीवन की सुरक्षा जैसे नारों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.