अररिया, अप्रैल 23 -- अररिया। एक संवाददाता विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से धरती को बचाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय के निदेशक डॉ. संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ. पाराशर त्यागी तथा प्रशासनिक अधिकारी अभिनंदन नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए धरती की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। निदेशक डॉ. संजय प्रधान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और प्रदूषण कम करने का संकल्प भी दिलाया। यह भी पढ़ें- परवरिश एडुकेयर कुजू में मना विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों क...