बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर (डीपीआरसी) में विश्व जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। शिक्षक शिव पूजन तिवारी ने जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे और प्राकृतिक संसाधन मानव जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- एनएसएस ने कॉलेज में मनाया जैव विविधता दिवस वरिष्ठ फैकल्टी हरकीरत सिंह ने विद्य...