बेगुसराय, मई 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में पर्यावरण संरक्षण : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर संगोष्ठी की गई। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हुआ। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधरोपण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- सोना देवी विश्वविद्यालय में जैविक खाद बनाकर छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक...