पटना, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अंतर्गत पटना जू में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने रुद्राक्ष के पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कहा कि यह केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अरविंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2026-27 में राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण ...