आगरा, सितम्बर 16 -- आगरा रेल मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां एवं राजा की मंडी स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल हो गए। पांचों स्टेशनों को एक साथ मिले प्रमाणपत्र से आगरा मंडल की स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे स्टेशन विकसित करने की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि पांचों रेलवे स्टेशनों को आईएसओ 14001:2015 श्रेणी का प्रमाण पत्र मिला है। यह प्रमाण पत्र स्टेशनों पर स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए मिलता है। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रेलवे चलाएगा स्वच्छता ही स...