सीवान, फरवरी 27 -- सीवान। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के मौके पर पुलिस द्वारा दरौली थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना व इन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, अधिक से अधिक पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान व स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। बच्चों को बताया गया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों...