पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
मिर्जापुर, मई 20 -- पड़री। बेसिक शिक्षा परिषद के विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव की तरफ से पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत विकास खण्ड पहाड़ी के पुतरिहां स्थित सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज में "पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय" विषय पर मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा रागिनी पटेल प्रथम, कक्षा 10 की छात्रा प्रीति पटेल द्वितीय तथा कक्षा नौ के छात्र रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य उमादत्त मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना प़ड़ेगा। उन्होंने विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.