दुमका, मार्च 19 -- पर्यावरण संरक्षण पर निकाला जागरूक रैली शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पांचवा दिन बुधवार को ईश प्रार्थना, राष्ट्रगान, लक्ष्य गीत एवं प्रेरणादाई विचारों से किया गया। शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु पर्यावरण संरक्षण है। मौके पर स्वयं सेवकों एवं ग्रामीणों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली गई और पर्यावरण संरक्षण पर नारों के द्वारा लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान ग्रामीणों के बीच डॉ. अनुराधा पहुंच लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक की। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह, प्रो मनोज सिंह, महाविद्यालय कर्मी संतोष गुप्ता, पुष्पजीत गुप्ता, अजयानंद गुप्ता, दीपक पाल आदि मौजूद रहे।फोटो-18दुमका-212, कैप्सन- बुधवार को एनएसएस के द्वारा आयोजित विशिव कैम्...