शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। डीएम ने गंगा समिति के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण, गंगा एवं आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा बैठक की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वृक्षारोपण कार्ययोजना, सत्यापन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। डीएम ने सभी विभागों को समय से पौधारोपण कार्ययोजना तैयार कर सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट, तथा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण पर भी समीक्षा की गई।जिला यह भी पढ़ें- डीएम ने पौधरोपण की तैयारियों में तेजी लाने पर दिया जोर गंगा समिति के अंतर्गत पाहरूआ स्...