कोडरमा, अप्रैल 25 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब कोडरमा के सचिव व भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुजीत अंबष्ठा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लायंस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र राम, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सागरमणि सेठ व सदस्य जेएन झा भी उपस्थित थे। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता व प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि आज की जागरूकता ही भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यह भी पढ़ें- छात्रों को दी पर्यावरण बचाने की सीख कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार ने किया। इस अवसर पर आलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.