देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। संस्कार भारती के तत्वावधान में पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक शामिल हुए।शहर के युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ रविकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जल संकट व जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण, जल-संरक्षण व प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने की अपील की।अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.