हाजीपुर, मार्च 15 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में आयोजित तीन-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को समापन किया गया। तीसरे व अंतिम दिवस के सत्र की शुरुआत में विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सुनीता कुमारी शर्मा ने आमंत्रित अतिथियों का शॉल, स्मृति चिह्न एवं लक्ष्मी कमल पौधे द्वारा स्वागत किया। आमंत्रित विद्वतजनों द्वारा सेमिनार के विषय जैव विविधता का संरक्षण,अपशिष्टों का प्रबंधन और पुनर्चक्रण,जलवायु परिवर्तन और सतत स्थायी विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। सेमिनार में उपस्थित विधायक संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। एलएन कॉलेज की प्राचार्य प्रो० सुनीता कुमारी शर्मा ने तीन-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने के लिए अमेरिका,जापान और नेपाल के विद्वतजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.