दरभंगा, अगस्त 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर इसकी रक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने कहा कि वृक्ष रक्षाबंधन प्रकृति के साथ हमारे आत्मीय संबंध, पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदनशीलता और वृक्षों के संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में डॉ. यूके दास, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, डॉ. आदित्य नाथ मिश्र, डॉ. रवि रंजन, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. अभिषेक शेखर, डॉ. अवध बिहारी यादव, डॉ. पंकज चौधरी सहित शि...