मोतिहारी, जून 6 -- मोतिहारी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय इसरार अहमद, एडीजे-प्रथम सुरेन्द्र प्रसाद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नितिन त्रिपाठी तथा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने तथा अधिकाधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पौधरोपण आवश्यक : अव...