पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए महत्वपूर्ण
बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज बस्ती में प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन एनएसएस की स्वयंसेविकाओं की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व विधायक राजमणि पांडेय व सभासद कृष्ण कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरुकता रैली कंपनी, रामेश्वरपुरी, गांधीनगर, राष्ट्रीय सेवा के विशेष शिविर के लिए अधिगृहीत मोहल्ला तुर्कहिया व कंपोजिट विद्यालय तुर्कहिया में पहुंच कर छात्र और छात्राओं के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया। इसी क्रम में शिविर के द्वितीय सत्र में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. राजकिशोर वर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.