काशीपुर, फरवरी 10 -- जसपुर। महुआडाबरा के श्री साईं शिक्षण संस्थान के विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर ग्राम तालबपुर में रैली निकाली। मंगलवार को स्वयंसेवियों ने पौधरोपण, वृक्षों का संरक्षण करने, वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान, उसका जलवायु उसका प्रभाव, एक वृक्ष एक पुत्र के समान आदि नारों के साथ रैली को निकाला तथा घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने मलिन बस्ती व सड़कों के किनारे पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधे लगाने की बात कही। यहां प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार, संदीप कुमार, कौशल कुमार, शैलजा, शिखा, निधि, प्रवीण, फहीम, लोकेश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.