पर्यावरण संरक्षण को स्कूल में पौधारोपण किया
बागपत, मई 26 -- बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनैशनल स्कूल परिसर में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक डा. अनिल आर्य ने पौधा लगाकर किया। निदेशक डा. सुनील आर्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, उप प्रधानाचार्य डा. सुशील वत्स, शिल्पा पांचाल, आंचल राणा, अनुष्का तोमर, खुशी तोमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बनेंगी संस्कार वाटिका, बच्चे करेंगे पौधों की देखभाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.