पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर मनाया जन्मदिन
मुरादाबाद, जून 30 -- प्रकृति सेवा समिति ने आर्य समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि रमेश आर्य का जन्म दिन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर मनाया। इसमें वरिष्ठम अधिवक्ता रमाशंकर मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी ज्ञानेंद्र गांधी एवं गुरुविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। रमेश आर्य ने दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के कर्मचारियों को तुलसी का पौधा और मिठाई देकर सम्मानित किया। समिति के संस्थापक नैपाल सिंह पाल, गुंजिता पाल, कपिल गुप्ता, संजय सोनी, विशाल गुप्ता, आवरण अग्रवाल, जेपी सिंह, तंजीम शास्त्री, मनोज कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.