पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकारी तंत्र करेगा मशक्कत
हाथरस, जून 4 -- जिला गंगा समिति, हाथरस एवं वन प्रभाग, हाथरस द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत पांच जून को''विश्व पर्यावरण दिवस'' मनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भारत सरकार द्वारा ''प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए'' निर्धारित की गई है। उक्त अवसर पर ''एक पेड़ माँ के नाम'' अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रातः नौ बजे नगर वन सासनी (निकट मंगलायतन) में हरिशंकरी वाटिका का रोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.