पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, जल गुणवत्ता जांच हर माह अनिवार्य
शामली, मार्च 24 -- शामली। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल गुणवत्ता, गंगा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त नगर निकायों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से जल गुणवत्ता की जांच कराएं और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने जैव विविधता पंजिका को तैयार कर नियमित रूप से अद्यतन र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.