पर्यावरण संरक्षण को लेकर वार्ड में नुक्कड़ नाटक का आयोजन
आदित्यपुर, जून 10 -- आदित्यपुर। नगर विकास व आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए नगर निगम की क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्रालि सभी वार्डों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचा रही है। इसमें गीता थिएटर के युवा कलाकार वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में निर्धारित स्थानों पर गीत-संगीत और अभिनय के माध्यम से नागरिकों को मनोरंजक अंदाज में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दे रहे हैं। इसमें कचरा पृथक्करण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लोगों को घरों से निकलने वाले गीले, सूखे, इलेक्ट्रॉनिक और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में कचरा के स्रोत व निस्तारण पर चर्चा
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.