पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्गापुर गांव तथा आरके 2 उच्च विद्यालय परिसर में जागरूकता बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गापुर गांव में लोक कल्याण सेवा केंद्र के तत्वावधान में किशोरियों एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व पर चर्चा की गई, जबकि अभाविप पाकुड़िया इकाई एवं स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोक कल्याण सेवा केंद्र के पीके सोहेल, पीएफसी अनवर, जलसहिया दीदी, मिल्क सेंटर दीदी, अभाविप के नगर मंत्री रॉकी कुमार पाल, नगर सह मंत्री विनीत जायसवाल सहित काफी संख्या में महिलाओं, किशोरियों एवं युवाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- 'रन फॉर द एनवायर...