कौशाम्बी, मार्च 23 -- राजकीय महाविद्यालय सिराथू में सोमवार को विभागीय परिषदीय प्रतियोगिता अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 'पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता' विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्रायों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी इस विषय पर जानकारों ने व्याख्यान देकर बच्चों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय प्रसाद शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पेड़ों का पर्याप्त संख्या में होना जरूरी है। बगैर पेड़ों के पर्यावरण का संरक्षण नहीं हो सकता। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कशिश चौरसिया न...