खगडि़या, मई 12 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड कार्यालय स्थित वीबीजी रामजी कार्यालय परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मौजूद लेखापाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तथा गर्मी और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पेड़ वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा पशु-पक्षियों...