अमरोहा, मार्च 15 -- श्रीदक्ष उत्तम प्रकृति संस्थान के संयोजन में प्रकृति बचाओ महा अभियान को लेकर शनिवार को संपन्न बैठक हुई। जिसमें बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु की शुद्धता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रकृति की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा नेता डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रकृति ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें, जल संरक्षण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.