पटना, जुलाई 3 -- एएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर स्थित अनुग्रह वाटिका में वन महोत्सव का आयोजन किया। उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पौधरोपण से हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेना था।‌ शुभारंभ प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने किया। उन्होंने वनों के महत्व, पर्यावरणीय संतुलन और पौधरोपण की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए सभी को एक वृक्ष मां के नाम लगाने और एक वृक्ष गोद लेने के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में अनुग्रह वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधों लगाए। मौके पर प्रो. शैलेश कुमार सिंह, प्रो. सुशील कुमार सिंह, प्रो. विनोद कुमार झा, बर्सर डॉ. अभिषेक दत्ता, डॉ. संजय कुमार सिंह, विवि एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. सुजीत कुमार दुबे, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. ज्योतिष कुमार, प्...