हल्द्वानी, जून 17 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। सेंट पॉल स्कूल, हल्द्वानी में बुधवार को सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इसका नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी ने किया। स्कूल प्रबंधिका ज़रीना, स्कूल प्रबंधक जीवन पॉल और वरिष्ठ समाजसेविका उषा मुकेश की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। अंत में तनुजा जोशी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के संदेश संग सेंट पॉल स्कूल में पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...