रांची, जून 11 -- खूंटी, संवाददाता। भारत सरकार के निर्देश पर 5 से 12 जून तक मनाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह के तहत गुरुवार को नगर पंचायत खूंटी द्वारा रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित साहू तालाब में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण (4-वे सेग्रीगेशन) के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी श्रृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा रानी टूटी, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो, अनूप कुमार साहू, विनय नायक और मो. खालिद हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं नगर प्रबंधक मोनिस सलाम के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों, सफाईकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में नपं के लिपिक...