पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाया जागरुकता अभियान
समस्तीपुर, जून 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुनियादी विद्यालय जर्नादनपुर के परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर पर्यावरण जागरुकता रैली, पेंटिंग गतिविधियों, पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण आदि किया गया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और हरित भविष्य के निर्माण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर 300 छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार धीरज सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौधे यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.