मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैथिल परशुराम सेना के तत्वावधान में तिरहुत कॉलोनी स्थित बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार झा मोहन एवं वार्ड आयुक्त मनीष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, मुख्यालय लाइन डीएसपी जितेंद्र कुमार तथा सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आनंद मोहन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- समाहरणालय परिसर में पौधरोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प कार्यक्रम में पौधों की उपलब्धता हरा भरा धरा के संयोजक अमित कुमा...