पर्यावरण संरक्षण के लिए सीसीएल ने 500 पौधे बांटे
रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार पौधों के वितरण और पर्यावरण जागरुकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्मियों के बीच लगभग 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसमें आंवला, अनार, अमरूद, सीताफल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित सामान्य पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.