रुद्रपुर, मार्च 30 -- पंतनगर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पर्यावरण विषय संयोजक डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान ने प्रदेश में पर्यावरण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दो अहम नियुक्तियां की हैं। पंतनगर की डॉ. संगीता जादौन को कुमाऊं मंडल और देहरादून के यशपाल सिंह को गढ़वाल मंडल का पर्यावरण सह संयोजक बनाया गया है। डॉ. जुगलान ने कहा कि इन नियुक्तियों से महिला और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर भी पर्यावरण टोली का गठन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.