पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था लगाएगी 10 हजार पौधे
चंदौली, जून 4 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जैवविविधता संरक्षण में सहयोग के लिए सार्वदेशिक आर्य वीर दल सेवा समिति ने आगामी तीन माह के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है। बुधवार को समिति के अध्यक्ष दिनेश आर्य ने बताया कि इस वर्ष 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही विंध्य पर्वतीय क्षेत्र में बीजों के छिड़काव के माध्यम से प्राकृतिक वनों के विस्तार का अभियान भी चलाया जाएगा। कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। राजमार्गों के किनारे वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, आदिवासी समुदायों को जीवनोपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच जून को चलेगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.