प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे को वर्ष 2030 तक नेट जीरो कार्बन एमिटर बनाने के लक्ष्य के तहत उत्तर मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई योजनाओं का खाका तैयार किया है। हालांकि अभी इन परियोजनाओं को अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है, जिसके कारण आवंटित बजट का उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- वर्ष 2003 से पहले के रेलकर्मियों को ओपीएस देने की प्रक्रिया तेजबजट आवंटन रेलवे बोर्ड ने अम्ब्रेला वर्क 2025-26 के तहत उत्तर मध्य रेलवे को पर्यावरण सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बजट से रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली, वॉटर रिसाइक्लिंग प्लांट और सौर ऊर्जा से जुड़े कार्य किए जाने हैं।अन्य रेलवे जोन की स्थिति रेलवे बोर्ड की रिपोर्ट में उत्तर मध्य रेलवे समेत मध्य रेलवे, दक्षिणी रेलवे, पूर...