पर्यावरण संरक्षण के लिए मरीजों व तीमारदारों को किया जागरूक
पीलीभीत, जून 7 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य विषयक जन-जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को संरक्षण को लेकर प्रेरित किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की सह आचार्य डॉ. हुमा खान ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण के महत्व तथा मानव स्वास्थ्य पर पर्यावरण के प्रभाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने तथा पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.