पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील
चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत मंडल के पीडीडीयू गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य विभिन्न स्टेशनों पर गुरुवार को प्लास्टिक मुक्त वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण फ्रेंडली एवं बायोडिग्रेडेबल कटलरी (प्लास्टिक के स्थान पर उपयोग होने वाले कप, प्लेट, चम्मच आदि) के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया तथा यात्रियों एवं रेलकर्मियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।स्टेशनों पर रेलकर्मियों एवं यात्रियों के अलावा विशेष रूप से स्टॉल संचालकों को बायोडिग्रेडेबल कटलरी के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-प्लास्टिक कटलरी को देंगे बढ़ावा अभियान में विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.