अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सोमेश्वर में अक्षय कृषि परिवार एव ग्राम्य विकास समिति की ओर से भूमि सुपोषण व संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता देवेंद्र कुमार, आरएसएस विभाग प्रचारक कमल, जयंत कैड़ा, बलवंत खड़ाई, भारत भूषण, भूपेंद्र भंडारी, अनिल बिष्ट, प्रमोद कुमार, विनोद चंद पांडे, मोहन बिष्ट आदि ने कृषि के सतत विकास के लिए भूमि की उर्वरकता तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट एजुकेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च की स्थापना की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...