बरेली, जून 6 -- बरेली कॉलेज के एमएड सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। 21वीं शताब्दी के पर्यावरणीय मुद्दों व चुनौतियां विषय पर हुए सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण वैज्ञानिक, शोधार्थी और प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेश से भी पर्यावरण वैज्ञानिक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। विशेषज्ञों ने पर्यावरण के बचाव के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि छोटी-छोटी बातों से भी पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। बस हमें उस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एपी सिंह ने सभी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.