पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक
लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, (डालसा) लोहरदगा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत डांडू करंजटोली में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसका दुष्प्रभाव न केवल मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। पेड़ों की संख्या में कमी आने से शुद्ध वायु और स्वच्छ जल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.